फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

424 प्रशिक्षु शिक्षकों को मिले नियुक्ति पत्र

Tue, 17 Nov 2015 11:25 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के प्रशिक्षु शिक्षकों को मंगलवार को नियुक्त पत्र बांटे गए। सुबह से ही बीएसए कार्यालय और जीआईसी पर चयनित अभ्यर्थियों की भीड़ रही। 17 अनुपस्थित रहे। 
विज्ञापन


मंगलवार को राजकीय इंटर कालेज में प्रशिक्षु शिक्षकों की भीड़ उमड़ी। नौकरी का परवाना लेकर यह लोग खुशी से झूम उठे। महिला-विकलांगों को लेकर उनके परिवारीजन भी पहुंचे। मम्मी पापा के साथ छोटे छोटे भी पहुंचे थे।

विभागीय टीम ने आईडी सत्यापन के साथ संबंधितों को नियुक्त पत्र सौंपे। साथ ही एक पखवाड़े में ज्वाइन कर आख्या प्रस्तुत करने के भी निर्देश दिए।

जिले के लिए आंवटित 700 पदों में से 499 ने परीक्षा उत्तीर्ण की थी। काउंसलिंग में 441 शामिल हुए लेकिन मंगलवार को नियुक्त पत्र 424 चयनितों ने ही प्राप्त किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें