फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: मेडिकल कॉलेज में मिले 4 और मलेरिया के मरीज

Fri, 29 Aug 2025 11:00 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज के सामान्य वार्ड में भर्ती मरीज। संवाद
विज्ञापन
एटा। मेडिकल कॉलेज में प्रतिदिन तीन से चार मरीज मलेरिया पीड़ित निकल रहे हैं। शुक्रवार को भी चार मरीज मलेरिया पीड़ित मिले जिन्हें संचारी रोग वार्ड में भर्ती किया गया है। वार्ड में शुक्रवार को कुल 17 मलेरिया पीड़ित मरीज भर्ती थे। वहीं, 2600 मरीजों ने विभिन्न बीमारियों का उपचार लिया।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के संचारी रोग वार्ड में भर्ती अनीता (18) निवासी नगला निजाम ने बताया कि तीन दिन से बुखार आ रहा है। बृहस्पतिवार को मेडिकल कॉलेज में बुखार की दवा लेने आईं थीं। चिकित्सकों ने जांच कराई जिसमें मलेरिया की पुष्टि हुई। वहीं, खुशी (15) निवासी सहायपुर को चार दिन, रशीदा बेगम (40) निवासी भरतौली को तीन दिन और ललित (43) निवासी अशोक नगर को छह दिन से बुखार की शिकायत है। मरीजों ने बताया कि मेडिकल स्टोर से दवा लेने के बाद भी जब बुखार नहीं उतरा तो बृहस्पतिवार को मेडिकल कॉलेज में दवा लेने आए थे। यहां जांच कराने पर मलेरिया की पुष्टि हुई।
मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग में 700 मरीजों ने बुखार व डायरिया समेत अन्य बीमारियों का उपचार लिया। गंभीर मरीजों को सामान्य वार्ड में भर्ती किया गया।

स्वास्थ्य विभाग के पोर्टल पर मलेरिया के मरीजों की बढ़ी संख्या
स्वास्थ्य विभाग के यूडीएसपी पोर्टल पर मलेरिया मरीजों की संख्या बढ़ गई है। पहले इस पोर्टल पर मलेरिया मरीजों की संख्या 17 दर्ज थी। अब मलेरिया मरीजों की संख्या कुल 26 हो गई है। वहीं, दो डेंगू मरीज भी दिखाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें