एटा। बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की तैयारियां तेज हो गई हैं। उपनियंत्रक विषयवार कोठार एवं परीक्षकों की आसन व्यवस्था को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। विभिन्न मंडलों से आवंटित विषयों की लाखों उत्तर पुस्तिकाएं जनपदीय केंद्रों पर पहुंच चुकी हैं। शेष के शीघ्र पहुंचने की उम्मीद है।
एक ओर शिक्षक संगठन मूल्यांकन बहिष्कार के लिए कमर कसे हैं। वहीं विभाग मूल्यांकन व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटा है। आधे केद्रंों पर पूरी कापियां पहुंच चुकी हैं। वहीं कुछ केंद्रों पर पहली खेंप आ चुकी है। उपनियंत्रकों का कहना है कि उत्तर पुस्तिकाएं पूर्ण सुरक्षा में रखी गई हैं। इनकी अंातरिक जिम्मेदारी संबंधी कोठारों को सौंप दी गई है। साथ ही विषय वार बैच की आसन व्यवस्था को भी अंतिम रूप दे दिया गया है। पहले दिन सोमवार को विभागीय निर्देशों की जानकारी दी जाएगी। साथ ही उप प्रधान परीक्षक 20 मॉडल उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करेंगे।
-------
लगभग आधी उत्तर पुस्तिकाएं प्राप्त हो चुकी हैं। विषय एवं प्रशभनपत्र वार कोठार नामित कर जिम्मेदारी सौंप दी गई है।
---बिजेंद्र कुमार, उपनियंत्रक, राजकीय इंटर कालेज, एटा
-------
आवंटित चारों विषयों की पूरी उत्तर पुस्तिकाएं प्राप्त हो चुकी हैं। पूर्ण सुरक्षा में इन्हें रखवाया गया है। सोमवार को प्रधान परीक्षकों, परीक्षकों की बैठक के बाद अगले दिन से मूल्यांकन प्रस्तावित है।
---रंजना सहाय, उपनियंत्रक, राजकीय बालिका इंटर कालेज, एटा
-------
निर्धारित विषयों की सभी उत्तर पुस्तिकाएं प्राप्त हो चुकी हैं। विषय वार कोठार आवंटित कर परीक्षकों की आसन व्यवस्था को अंतिम रूप दे दिया गया है। निर्धारित समय पर मूल्यांकन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
---डा. ज्ञानेंद्र कुदेशिया, उपनियंत्रक, अविनाशी सहाय आर्य इंटर कालेज, एटा
------------
जनपदीय परीक्षार्थियों की पांच लाख से अधिक उत्तर पुस्तिकाओं को भी विशेष वाहनों से बोर्ड से प्राप्त सूची के अनुसार सबंधित मूल्यांकन केंद्रों पर भेज दिया गया है। चार वाहनों से गई कापियों के साथ विभागीय लिपिकों, कर्मचारियों के अलावा सशस्त्र सुरक्षा गार्ड भी गए हैं।
-------
जनपदीय परीक्षा केंद्रों से प्राप्त पांच लाख 18 हजार 277 उत्तर पुस्तिकाओं को पूर्ण सुरक्षा के साथ निर्दिष्ट मंडलों के मूल्यांकन केंद्रों के लिए रवाना कर दिया गया है। वाहनों के साथ विभागीय स्टाफ के अलावा सशस्त्र सुरक्षा गार्ड भी भेजे गए हैं।
---उमाशंकर, जिला संकलन प्रभारी, राजकीय इंटर कालेज, एटा