फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: मेडिकल कॉलेज में आपात स्थिति से निपटने को 4 चिकित्सक किए तैनात

Wed, 30 Oct 2024 11:43 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। दिवाली पर आपात स्थिति से निपटने के लिए मेडिकल कॉलेज में 4 चिकित्सकों को अलग से लगाया गया है। जरूरत पर यह चिकित्सक बुलाए जाएंगे। वहीं, 10 बेड का बर्न वार्ड तैयार हो गया है। जरूरत पर और भी बेड बढ़ाए जा सकेंगे।
विज्ञापन


दिवाली पर लोग पटाखे जलाते हैं, कभी-कभी इनसे हादसे हो जाते हैं। आगजनी की घटनाएं हो जाती हैं। इसको लेकर मेडिकल कॉलेज प्रशासन अलर्ट मोड पर है। सीएमएस डॉ. सुरेश चंद्रा ने बताया 10 बेड का बर्न वार्ड तैयार है। इसमें जरूरत की सभी दवाएं उपलब्ध हैं। कर्मियों की भी ड्यूटी लगाई गईं हैं। आंख, कान, हड्डी के अलावा एक मेडिसिन के चिकित्सक आपात स्थिति में अपनी सेवाएं देंगे। पहले तो मरीज का इमरजेंसी में उपचार होगा। जरूरत पर इन विभागों के चिकित्सकों को बुलाया जाएगा। सर्जरी विभाग भी अलर्ट मोड पर रहेगा। दुर्घटना सहित अन्य हादसों के मद्देनजर अतिरिक्त चिकित्सकों को लगाया गया है।

सुरक्षित मिठाई का करें सेवन
सीएमएस ने बताया कि त्योहार के चलते दुकानदारों ने कई दिन पहले से ही मिठाई को बनाकर तैयार कर लिया है। अब उसकी बिक्री की जा रही है। इस तरह की मिठाई का सेवन करने से बचें। इससे डिहाईड्रेशन सहित उल्टी व दस्त की समस्या हो सकती है। त्योहार पर ताजी और सुरक्षित मिठाई का सेवन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


पटाखा जलाते समय बरतें सावधानी
- पटाखा अकेले बच्चों को न जलाने दें।
- जिस स्थान पर पटाखा जलाएं वहां बाल्टी में पानी भरकर रखें।
- आंखों को बचाकर रखें।
- खुले मैदान में पटाखे चलाएं।
- सांस के मरीज प्रदूषण से दूर रहें।
- अगर आंख में चोट लग जाए तो पहले साफ पानी से धोएं। इसके बाद चिकित्सक को तत्काल दिखाएं।
- अगर पटाखा जलाते समय जल जाएं तो तत्काल उस स्थान को साफ पानी से धोएं और क्रीम लगाएं।
- जले हुए स्थान पर टूथपेस्ट, सिहाई आदि न लगाएं।

जरूरत पर इन नंबरों पर करें कॉल

एंबुलेंस के लिए- 108, 102



टाेल फ्री नंबर- 18001801900

दमकल के लिए- 112



महिला सहायता के लिए- 1090
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें