फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: 396 परीक्षार्थियों ने दी एलएलबी की परीक्षा, 33 अनुपस्थित

विज्ञापन
जनता पीजी कॉलेज परसोन में परीक्षा देते विद्यार्थी। स्रोत महाविद्यालय  - फोटो : नगला करन सिंह ​स्थित आग बुझाने के दौरान मौजूद फायर कर्मी। विभाग स्रोत
विज्ञापन
एटा। राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय अलीगढ़ की सम सेमेस्टर परीक्षाओं के अंतर्गत शनिवार को नोडल केंद्र जनता पीजी कॉलेज परसोन में सुबह प्रथम पाली में एलएलबी द्वितीय सेमेस्टर फैमिली लॉज द्वितीय की परीक्षा संपन्न हुई। इसमें 429 पंजीकृत छात्र-छात्राओं में से 396 परीक्षार्थी उपस्थित और 33 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इसी पाली में बीए द्वितीय सेमेस्टर हिंदी विषय के कार्यालय हिंदी एवं कंप्यूटर शीर्षक की परीक्षा संपन्न हुई। इसमें 144 से 13 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन


इसी क्रम में द्वितीय पाली दोपहर 12 बजे से बीए चतुर्थ सेमेस्टर अर्थशास्त्र विषय के मनी बैंकिंग एंड पब्लिक फाइनेंस शीर्षक की परीक्षा संपन्न हुई। इसमें पंजीकृत परीक्षार्थी सभी 24 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। शाम को तृतीय पाली बीए छठे सेमेस्टर की भूगोल विषय के इवोल्यूशन ऑफ ज्योग्राफिकल थॉट्स विषय की परीक्षा संपन्न हुई। इसमें 156 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। सभी उपस्थित रहे। इसी पाली में एमए चतुर्थ सेमेस्टर संस्कृत विषय के भारतीय दर्शन एवं कलाएं शीर्षक की परीक्षा संपन्न हुई। इसमें भी उपस्थिति शत प्रतिशत रही। इसी पाली में एमए चतुर्थ सेमेस्टर भूगोल विषय के अर्बन ज्योग्राफी शीर्षक की परीक्षा संपन्न हुई।
इनमें 23 परीक्षार्थी थे सभी उपस्थित रहे। महाविद्यालय के प्राचार्य लेफ्टिनेंट (डॉक्टर) नरेंद्र सिंह ने बताया कि परीक्षाएं सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में एवं आंतरिक सचल दल के माध्यम से पारदर्शी प्रक्रिया के तहत नकल विहीन संपन्न हो रही है। परीक्षाओं के दौरान परीक्षा प्रभारी डॉ. विनोद कुमार, नोडल प्रभारी डॉ. अरुण कुमार, डॉ. एमपी सिंह, डॉ. अमर सिंह बघेल, गुलशन कुमार, डॉ. नईम खान आदि की निगरानी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें