राजा का रामपुर। क्षेत्र के गांव खतिया में शनिवार की सुबह पप्पी (36) की बिजली करंट से मौत हो गई। पप्पी शनिवार की सुबह नहाने के बाद धुले कपड़े सुखाने के लिए छत पर गई थी। तार पर गीले कपड़े डालते समय मकान से सटकर गुजरी हाईटेंशन लाइन के तार से किसी तरह करंट आने से वह झुलस गई। चीख सुनकर छत पर पहुंचे परिजन महिला को अचेतावस्था में लेकर कस्बे के निजी अस्पताल पहुंचे, यहां से उसे अलीगंज के अस्पताल लेकर गए, यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला के बेटे इशु और रॉबी ने बताया पिता धर्मेंद्र नाेएडा में नौकरी करते हैं। पुलिस ने महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया है। संवाद