फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरजनपदीय तबादले में जिले को मिलेंगे 196 नए गुरूजी

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। अंतरजनपदीय तबादले की प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो जाएगी। इसके लिए आवेदन करने वाले शिक्षक आज अपने-अपने विद्यालय से रिलीव होकर बीएसए कार्यालय पहुंचेंगे। जिले से 393 शिक्षक विदाई लेंगे और 196 ज्वाइन करेंगे। इस तरह 197 शिक्षक जिले से कम हो जाएंगे।
विज्ञापन

बीएसए संजय सिंह ने बताया कि जिले में बेसिक शिक्षा परिषद के शिक्षकों के अंतरजनपदीय तबादले की प्रक्रिया 31 जनवरी से शुरू होने वाली है। ऐसे में लग रहा था कि जिले में शिक्षकों की संख्या बढ़ जाएगी लेकिन यहां तो इसका उल्टा हो गया। दरअसल, जिले में 196 शिक्षक बाहरी जनपद से आ रहे हैं, वहीं 393 शिक्षक अपने गृह जनपद में जा रहे हैं। इस तरह से जिले में 197 शिक्षक कम हो रहे हैं। आने वाले शिक्षकों को चार फरवरी को नियुक्तपत्र दिया जाएगा।
जाने वाले शिक्षकों की होगी जांच
बीएसए संजय सिंह ने बताया कि जाने वाले 393 शिक्षकों की जांच के लिए एक कमेटी गठित की जाएगी। कमेटी कार्यकाल के दौरान उनके प्रमाणपत्र व अन्य दायित्व की जांच पड़ताल करेगी। उसके बाद उन्हें गृह जनपद भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें