फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: 39 चिकित्सकों ने 2137 मरीजों का किया उपचार

Sun, 06 Oct 2024 11:16 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला रविवार को जिले की 36 पीएचसी पर लगाया गया। इसमें 39 चिकित्सकों ने 2137 मरीजों का उपचार किया। सर्वाधिक 319 मरीज त्वचा की समस्या के आए।
विज्ञापन

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर लगे मेले में 909 पुरुष, 790 महिलाएं व 438 बच्चे उपचार के लिए पहुंचे। 179 मरीज बुखार के रहे। 46 मरीजों की मलेरिया की जांच की गई। सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई। 32 बुखार पीड़ितों की डेंगू की जांच हुई। इसमें भी सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई। आंखों की समस्या के 48 और लिवर की समस्या से संबंधित 187 मरीज पहुंचे।
पेट की समस्या के 209 मरीजों को उपचार दिया गया। 29 मरीजों में टीबी के लक्षण मिले। खून की कमी के 37 मरीज पहुंचे। इसके अलावा अन्य बीमारियों के ग्रसित मरीज भी उपचार के लिए आए। सीएमओ डॉ. उमेश त्रिपाठी ने बताया कि प्रत्येक रविवार को पीएचसी पर मेला का आयोजन होता है। जो भी मरीज पहुंचते हैं, उनका उपचार किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें