फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: 12 घंटे गुल रही बिजली तो टूटा सब्र का बांध, जीटी रोड पर लगाया जाम

Sun, 06 Oct 2024 11:14 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। शहर में इन दिनों विद्युत निगम का आरडीएस योजना के तहत कार्य चल रहा है। शनिवार को मोहल्ला शृंगार नगर में कार्य चला। इससे 8 घंटे दिन में बिजली आपूर्ति बाधित रही। शाम को वहां एक खंभा गिर गया। इससे आपूर्ति ठप हो गई। 12 घंटे आपूर्ति ठप रहने से लोगों के सब्र का बांध टूट गया। रात के समय उन्होंने हंगामा करते हुए जाम लगा दिया। पुलिस ने पहुंचकर लोगों को समझाया और कार्य होने के बाद आपूर्ति बहाल हो सकी।
विज्ञापन


आरडीएस योजना के तहत शहर में विद्युत केबल सहित खंभे आदि बदलने का कार्य किया जा रहा है। इससे प्रतिदिन किसी न किसी मोहल्ले की आपूर्ति बाधित रहती है। शनिवार को शहर के मोहल्ला
शृंगार नगर में योजना के तहत कार्य किया गया। यहां सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित होना निगम के अधिकारियों ने बताया, लेकिन आपूर्ति तय समय के बाद भी बहाल नहीं हो पाई। दिन में पड़ने वाली गर्मी से उपभोक्ता परेशान रहे।
विज्ञापन

देर शाम तक आपूर्ति बहाल न होने पर उपभोक्ताओं ने हंगामा कर दिया। जीटी रोड पर उतरकर जाम लगा दिया। उपभोक्ताओं का कहना था कि सुबह से बिजली की सप्लाई नहीं मिली है। निगम के कर्मियों ने बताया माेहल्ले में स्थित बगीची के पास विद्युत खंभा गिर गया, इससे आपूर्ति बाधित हुई है। हंगामा बढ़ने पर पुलिस पहुंची। तब जाकर देर रात लाइन को दुरुस्त कर आपूर्ति को बहाल किया गया।
जेई मोहित यादव ने बताया कि शाम को जैसे ही आरडीएस का कार्य पूरा हुआ। इसके बाद खंभा गिर गया। इससे आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई। उपभोक्ता खंभा नहीं लगाने दे रहे थे। जैसे तैसे खंभा लगा, बाद में वह केबल जोड़ने के लिए चढ़ने नहीं दे रहे थे। पुलिस को बुलबाकर केबल जोड़ी गई। रात 9:30 बजे के करीब आपूर्ति बहाल कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें