फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: किसान की जेब से 38 हजार रुपये पार

Sun, 07 Jun 2026 11:18 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
जलेसर। गांव गुदाऊ निवासी प्रेमपाल सिंह की जेब से युवक ने 38 हजार रुपये पार कर दिए। जानकारी पर पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस बाईपास मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालकर जेबकतरे की तलाश कर रही है।
विज्ञापन



प्रेमपाल ने बताया शनिवार को नगर की भारतीय स्टेट बैंक से उसने 38 हजार रुपये निकाले। इसके बाद वह मोपेड से गांव आ रहा था। बाईपास रोड पर पुराने पेट्रोल पंप के पास एक युवक ने उससे लिफ्ट मांगी। अपनी परेशानी बताते हुए युवक मोपेड पर बैठ गया। कुछ दूर जाने के बाद युवक उतर गया। युवक के उतरने के बाद शंका होने पर उसने जेब टटोली तो रुपये गायब थे। उसने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को वारदात की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें