अलीगंज में फल विक्रेती की दुकान में आग लगने से जला सामान। संवाद
अलीगंज। पुरानी तहसील के पास दुकान में शनिवार रात में आग लग गई। दुकान से उठते धुएं और आग की लपटों को देख पड़ोसी नींद से जाग गए। पड़ोसियों के शोर पर एकत्रित हुए लोगों ने आग बुझाई।
पुरानी तहसील के पास अभिषेक की फल की दुकान है। शनिवार देर शाम वह दुकान बंदकर घर चला गया। रात में शॉर्ट सर्किट से दुकान में आग लग गई। रात करीब दो बजे दुकान से धुएं के गुबार और आग की लपटों को देखकर पड़ाेसियों में शोर मचाया। शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए और आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए। जानकारी पर अभिषेक और परिजन भी पहुंचकर आग बुझाने में जुट गए। आग से दुकान में रखे फल, क्रेट और इलेक्ट्रिक उपकरण जल गए। व्यापारियों ने विद्युत निगम से बिजली लाइन नियमित चेक करने के लिए कहा ताकि आग की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।