फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालक सहित 360 पैकेट गेहूं का पता नहीं, बरामद हुआ ट्रक

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। नयागांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत सराय अगहत से एक ट्रक 25 नवंबर को गल्ला व्यवसायी के यहां से गेहूं के 360 पैकेट लेकर निकला। उसे कासगंज पहुंचना था, लेकिन नहीं पहुंचा। मंगलवार को ट्रक एक बॉडी मेकर के यहां से पकड़ा गया। गेहूं के पैकेट सहित चालक का पता नहीं चला है। पुलिस ने ट्रक मालिक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

सराय अगहत निवासी निशू गुप्ता ने बताया कि उनके चाचा राकेश गुप्ता की बबलू ट्रेडिंग कंपनी के नाम से आढ़त है। 25 नवंबर को एटा के ट्रांसपोर्टर मुकेश गुप्ता ने माल लोड होने के लिए एक ट्रक भेजा। जिसमें 360 के पैकेट गेहूं लोड किया गया। कासगंज की एक फर्म का पता देकर शाम छह बजे ट्रक निकाल दिया गया। 26 नवंबर की सुबह तक ट्रक कासगंज नहीं पहुंचा तो ट्रांसपोर्टर से बात की। साथ ही थाना पुलिस को भी जानकारी दी। मंगलवार को सूचना मिली कि ट्रक एटा में जीटी रोड पर गोशाला के पास एक बॉडी मेकर के यहां रंग-रोगन आदि कार्य के लिए पहुंचा है। इस पर वह ट्रांसपोर्टर सहित वहां जा पहुंचे। उन्होंने ट्रक को पहचान लिया। फर्म पर लगे सीसीटीवी कैमरे में भी यही ट्रक था। ट्रक में लदे माल और चालक का पता नहीं लगा है। वहां मौजूद ट्रक मालिक से पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

---------
जांच-पड़ताल की जा रही है। पूरी स्थिति का पता कर कार्रवाई की जाएगी।
राजकुमार, सीओ अलीगंज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें