फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: ठेकेदारी व नौकरी दिलवाने के नाम पर तीन लोगों से 35 लाख ठगे

Mon, 03 Feb 2025 10:58 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
एटा। थाना जलेसर में संजय सिंह निवासी पिलखतरा ने देवेंद्र सिंह निवासी हुसैडिंया लखनऊ सहित तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि आरोपियों ने जालसाजी करते हुए 35 लाख रुपये की ठगी कर ली। रुपये वापस मांगने पर गंभीर धाराओं में आपराधिक केस में फंसाने की धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन

पिलखतरा निवासी संजय कठेरिया ने बताया कि फरवरी 2024 में रिश्तेदार देवेंद्र सिंह निवासी हुसैंडिया कमिश्नरेट लखनऊ से मुलाकात हुई। देवेंद्र ने बताया कि वह राज्य महिला आयोग में कर्मचारी है। किसी को नौकरी या ठेकेदारी करनी हो तो बता देना, मैं काम करा दूंगा। इसी बीच नौकरी के सिलसिले में रिश्तेदार अभिषेक निवासी गांव सिकहरा जिला कासगंज से इन लोगों ने 9 लाख, थाना व कस्बा सकरौली निवासी चंद्रपाल से 8 लाख और पड़ोसी पुष्पेंद्र से 2 लाख रुपये नौकरी लगवाने के नाम पर ले लिए। इसके बाद मुझसे 16 लाख रुपये ठेकेदारी के नाम पर ले लिए और एक वर्क आर्डर मीणा कंसल्टेंट प्राइवेट लिमिटेड विकासखंड गोमतीनगर लखनऊ के नाम से दिया जो कि जानकारी करने पर फर्जी पाया गया।
कुल मिलाकर देवेंद्र व उसकी पत्नी निर्मला और साथी विशाल ने मिलकर हम लोगों से 35 लाख रुपये की ठगी कर ली। आरोपी लोगों को बेवकूफ बनाकर ठेकेदारी और नौकरी दिलाने का फर्जी काम करते हैं। जब मैंने रुपये वापस करने की बात कही तो तीनों लोग मिलकर धमकी देने लगे। कहा कि ज्यादा पीछे भागोगे तो लखनऊ सचिवालय में हमारी अच्छी पहुंच है। तुमको किसी गंभीर केस में फंसवाकर जेल भेज देंगे। सीओ जलेसर नितीश गर्ग ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है जो भी तथ्य निकलकर सामने आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें