कस्बा जैथरा में छाया घना कोहरा। संवाद
जैथरा/मिरहची। तीन दिन से लगातार कोहरा होने पर वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई है। कोहरे से वाहन चालक तो सर्दी से यात्री परेशान हैं। घना कोहरा होने पर कस्बे से एटा की 35 किमी की दूरी दो घंटे में तय हो पा रही है। अधिक समय लगने से यात्री ठंड से बेहाल हैं।
कस्बे के विनोद मिश्रा ने बताया वह ब्लड प्रेशर के मरीज हैं। दिल्ली से पत्नी संग घर आने को वह सोमवार को रोडवेज बस में सवार हुए। अधिक कोहरा होने पर उनकी दिल की धड़कन बढ़ गई। पत्नी के दवा देने पर वह बस में सो गए, कस्बा आने पर पत्नी के जगाने पर उतरे। दिल्ली से जैथरा का सफर करने में उनको पूरे आठ घंटे का समय लगा। चालक गीतम शाक्य ने कहा कोहरे की वजह से उन्होंने छुट्टी ले ली है।
मिरहची में कोहरे में विजिबिलिटी 15 मीटर होने पर अनेक वाहन हाईवे पर किनारे खड़ा कर कोहरा घटने का इंतजार करने के बाद सरिक्षित सफर कर रहे हैं। हाइवे पर बरेली, बदायूं, दिल्ली, आगरा, कानपुर आने-जाने वाले वाहनों की संख्या तेजी से कम हुई है। ठंडी हवाएं चलने से लोग बेहाल हैं, सर्द हवाओं से तापमान 17 डिग्री सेल्सियस मापा गया है। संवाद