फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: मंदिर में मूर्ति क्षतिग्रस्त करने वाला 12 घंटे में गिरफ्तार

विज्ञापन
मूर्ति तोड़ने का आरोपी अवागढ़ पुलिस की गिरफ्त में। स्रोतपुलिस विभाग
विज्ञापन
अवागढ़। जिनावली ग्राम पंचायत के नगला किशन स्थित मंदिर में मूर्तियों को क्षतिग्रस्त करने वाले युवक को पुलिस ने 12 घंटे में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी युवक गांव का ही निवासी है और इसके ऊपर थाना अवागढ़ में अलग-अलग धाराओं में 4 प्राथमिकी दर्ज हैं।
विज्ञापन


थाना अवगाढ़ के गांव नगला किशन स्थित पुराने मंदिर में मां दुर्गा, हनुमानजी सहित अन्य भगवान की मूर्तियां विराजमान हैं। थाना प्रभारी अखिलेश दीक्षित ने बताया कि गांव के ही अमित कुमार ने मंगलवार की रात को मंदिर में विराजमान मां दुर्गा और हनुमानजी की मूर्ति को क्षतिग्रस्त कर दिया। बुधवार की सुबह मंदिर पहुंचने पर लोगों ने मूर्तियों को क्षतिग्रस्त देखा तो दंग रह गए। खबर फैलते ही लोग मंदिर पर एकत्रित होकर हंगामा करने लगे।
गांव के संजय ने इस मामले की प्राथमिकी थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पड़ताल की। जांच में गांव के अमित की शरारत सामने आने पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। थाना प्रभारी ने बताया अमित का आपराधिक इतिहास है, पहले भी माहौल बिगाड़ने की हरकतें कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें