एटा। जिला पंचायत परिसर में शुक्रवार को जिला सेवा योजन की ओर से रोजगार मेले का आयोजन किया गया। 35 अभ्यर्थियों को रोजगार दिया गया। रोजगार पाकर अभ्यर्थियों के चेहरे खिल उठे।
जिला सेवायोजन अधिकारी विपिन कुमार यादव ने बताया कि जिला पंचायत परिसर में एक दिवसीय रोजगार मेले का सफल आयोजन किया गया। रोजगार मेले में कुल 63 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया, जिसमें 35 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। उन्होंने बताया कि रोजगार मेले का उद्देश्य जिले के शिक्षित एवं प्रशिक्षित युवाओं को उनके योग्यता एवं रुचि के अनुरूप रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है।