फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: 32000 लोगों ने कराई स्वगणना, आज से घर-घर होगी जनगणना

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। जनगणना 2027 के तहत स्व-गणना प्रक्रिया बृहस्पतिवार को पूरी हो गई। आखिरी दिन तक 32000 लोगों ने स्वगणना कराई है। 15 दिन तक चली स्व-गणना में लोगों ने घर बैठे मोबाइल से अपना डाटा अपलोड किया। अब प्रगणक घर-घर जाकर जनगणना शुरू करेंगे। स्वगणना कर चुके लाेगों को एसई आईडी दिखानी होगी। एक प्रगणक को औसतन 160 घरों की जनगणना करनी है।
विज्ञापन

जनगणना 2027 के तहत 15 दिन तक स्वगणना का कार्य किया गया। इसमें 33 बिंदुओं पर जानकारी मांगी गई। घर के मुखिया की ओर से यह जानकारी अपलोड की गई। जिसमें आवास और परिवार से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी के साथ-साथ गूगल मैप में घर के अक्षांश और देशांतर की भी जानकारी अपलोड की गई। फॉर्म सबमिट करते ही नागरिकों को एक एसई आईडी प्राप्त हुआ है। 32000 हजार लोगों ने जिले में स्वगणना की है। अब प्रगणक छूटे हुए घरों में जनगणना करेंगे। स्वगणना कर चुके लोगों से वह एसआई आइडी लेंगे। इनमें अगर कोई जानकारी गलत भरी है तो उसे भी ठी कराया जा सकता है।



यह भी जानें-

33 बिंदुओं की जानकारी मांगी गई है स्वगणना में
4093 कुल कार्मिक लगाए गए हैं जनगणना में
160 घरों की जनगणना औसतन एक प्रगणक को करनी है




तहसील व निकाय, लगाए गए कार्मिक

सदर, 1767
अलीगंज, 953



जलेसर, 645

नगर पालिका अलीगंज, 68



नगर पालिका एटा, 317

नगर पालिका जलेसर, 96



नगर पालिका मारहरा, 64

नगर पंचायत राजा का रामपुर, 28



नगर पंचायत जैथरा, 29

नगर पंचायत सकीट, 24



नगर पंचायत निधौली कलां, 24

नगर पंचायत मिरहची, 48



नगर पंचायत अवागढ़, 30

कुल कार्मिक- 4093

वर्जन
जिले में 32000 लोगों ने स्वगणना कराई है। आज से प्रगणक घर-घर जाकर जनगणना करेंगे। स्वगणना कर चुके लोग एसआई आईडी देकर अपनी जानकारी को चेक कर सकते हैं। अगर कोई संशोधन है तो उसे ठीक करा सकते हैं। - लालता प्रसाद, एडीएम वित्त एवं राजस्व
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें