फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: डिपो में खड़ी बस का जल गया 32 लीटर डीजल

Sat, 10 Aug 2024 10:45 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। जी हां, यह परिवहन निगम की बसें हैं जो बिना चले भी डीजल फूंक देती हैं। हफ्ते भर से डिपो में खड़ी बस का 32 लीटर डीजल जल गया। गंभीर बात यह है कि बात जानकारी में आने के बाद भी इस मामले को दबाने की कोशिश की गई। उच्चाधिकारियों के संज्ञान में आने पर जांच शुरू की गई है।
विज्ञापन

निगम की बस संख्या यूपी 77 एएन 2634 को हफ्ते भर पहले डिपो में खड़ा किया गया था। उस समय डीजल भरवाया गया। 7 अगस्त को इस बस को मार्ग पर भेजने के लिए एक चालक को ड्यूटी दी गई। चालक ने देखा तो डीजल कम मिला। इस पर डीजल बाबू से कहा। भरने पर 32 लीटर डीजल आ गया। एक-दो लीटर की ऊंच-नीच क्षम्य हो सकती थी, लेकिन 32 लीटर बड़ी मात्रा थी। इसके बावजूद डिपो की सांठगांठ के चलते कागजों में तेल पूरा दिखाकर डीजल चोरी का मामला दबा दिया गया। हालांकि, उच्चाधिकारियों तक शिकायत पहुंचने पर जांच शुरू कर दी गई है।





अन्य बसों में भी डीजल चोरी की आशंका
यह तो एक बस का मामला, डिपो में खड़ी अन्य बसों में भी डीजल चोरी किए जाने की आशंका है। इस संबंध में एक शिकायत लखनऊ में निगम के नोडल अधिकारी सुंदरलाल शर्मा को की गई। इसमें डिपो में आउटसोर्सिंग पर रखे गए एक कर्मचारी पर सांठगांठ से डीजल चोरी करने का आरोप लगाया गया है। 9 अगस्त को अलीगढ़ से सेवा प्रबंधक ने आकर कुछ बसों में पड़ताल और कर्मचारियों से पूछताछ की।
विज्ञापन






ऐसे होता है खेल
कोई बस किसी पार्ट या चालक के अभाव में ऑफ रोड कर डिपो में खड़ी कराई जाती है। 10 से 15 दिन उसकी मरम्मत आदि में लग जाते हैं। इसी दौरान बस में से 20-30 लीटर डीजल गायब हो जाता है। बस के सही होने या चालक की उपलब्धता पर इसे ऑन रोड किया जाता है तो पता लगता है कि बस में तेल कम है। इस तरह की भी शिकायतें हैं।






एक बस के संबंध में डीजल कमी का मामला संज्ञान में आया था। इसकी जांच की जा रही है। एटा डिपो में खड़ी कुछ अन्य बसों को भी दिखवाया गया, उनमें ऐसी बात नहीं मिली है। - विनय कुमार सिंह, सेवा प्रबंधक अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें