फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: मनरेगा में जिले को मिली उत्तर प्रदेश में दूसरी रैंक

Sat, 10 Aug 2024 10:44 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। मनरेगा के तहत बेहतर कार्य होने पर जिले को प्रदेश में दूसरी रैंक मिली है। इससे विभाग के लोग उत्साहित हैं।
विज्ञापन

जिले सक्रिय मनरेगा कार्ड धारकों की संख्या 84583 हैं। इनको जुलाई माह में करीब 6.14 लाख मानव दिवस में काम करने का मौका मिला। इसके सापेक्ष कार्याें की मांग 39921 थी। इसको सभी कार्य दिवसों में पूरा कराया गया। सीएम डैश बोर्ड पर मनरेगा की समीक्षा के दौरान प्रदेश में पहली रैंक पाने में चित्रकूट रहा है। जबकि एटा ने दूसरी रैंक पाई है। तीसरे स्थान पर लखीमपुर खीरी, चौथे पर प्रयागराज और पांचवें पर सोनभद्र रहा है। उपायुक्त श्रम रोजगार (मनरेगा) प्रभूदयाल ने बताया कि अच्छा और बेहतर प्रदर्शन करने से सभी का मनोबल बढ़ा है। आगे भी बेहतर उपलब्धि पाने के लिए काम किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें