फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

300 मेधावी सम्मानित

Sun, 20 Sep 2015 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
अखिल भारतीय यदुवंशी महासभा की ओर से दाऊ बाबा के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में पुष्पादेवी गर्ल्स डिग्री कालेज में सांस्कृतिक एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। 300 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
विज्ञापन


जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह ने कहा कि समाज विकास के पथ पर अग्रसर है। छात्र-छात्राओं का सम्मान करने से उनका मनोबल बढ़ेगा। वे जिले के साथ देश की तरक्की में सहायक बनेंगे। समाज को असहाय, गरीबों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए। पालिकाध्यक्ष राकेश गांधी, गंगा सिंह यादव, वजीर सिंह यादव, ग्रीस यादव, राधेश्याम यादव, मेधाव्रत शास्त्री आदि ने भी संबोधित किया। बाद में मेधावी छात्रा अंजली यादव, विजय कुमार, दीपक, प्रमित, पारूल यादव, कंचन यादव, अजय, रश्मी यादव सहित 300 होनहार को प्रमाणपत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया। एसबी पब्लिक स्कूल के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। अंत में महासभा के जिलाध्यक्ष राधेश्याम यादव ने सभी का आभार व्यक्त किया। इससे पहले कार्यक्रम का उद्घाटन जिला पंचायत अध्यक्ष ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिकाध्यक्ष राकेश गांधी ने की।
इस मौके पर रामनिवास यादव, श्यामवीर यादव, रामदीन यादव, प्रवेंद्र यादव, देवेंद्र सिंह, वीके सिंह, रविकांत यादव, मदन यादव, गौरव, पुष्पलता, सुधा, प्रेमवती, सुधा, रिचा, रचना, सुनील, नरेंद्र यादव सहित समाज के लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें