एटा। कासगंज रोड पर मिरहची थाना क्षेत्र में गांव अमृतपुर के पास सांड़ से टकराकर एक बाइक पर सवार 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को आगरा रेफर किया गया है। अन्य सड़क हादसों में 6 लोग घायल हुए हैं।
थाना व कस्बा अमांपुर निवासी आशीष कुमार ने बताया कि वह कासगंज से एटा आ रहा था। बाइक पर साथ में फैज और पुष्पेंद्र निवासी नगला अन्नी कोतवाली देहात भी थे। मिरहची थाना क्षेत्र में गांव अमृतपुर के पास सड़क पर अचानक से सांड़ आ गया। टक्कर लगने से तीनों लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से एंबुलेंस बुलाकर मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी पहुंचाया। यहां से चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद आगरा रेफर कर दिया। तीनों घायलों का एसएन मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। अन्य सड़क दुर्घटनाओं में रमनेश निवासी असरौली कोतवाली देहात, विक्रम, राहुल और शेरसिंह निवासी नगला रंधोर थाना एका जिला फिरोजाबाद, आयुष निवासी यादव नगर कोतवाली नगर और अरविंद निवासी नगला फरी थाना निधौली कलां घायल हुए हैं। इन सबका उपचार मेडिकल कॉलेज में ही चल रहा है।