फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: आमने-सामने बाइक की भिड़ंत में 3 लोग घायल

Sun, 23 Feb 2025 11:47 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
अलीगंज सीएचसी में भर्ती दुर्घटना में घायल लोग। - फोटो : अलीगंज सीएचसी में भर्ती दुर्घटना में घायल लोग।
विज्ञापन
एटा। अलीगंज थाना क्षेत्र में अपनी बहन की चौथी की विदा के लिए बाइक से जा रहे तीन लोग दूसरी बाइक से टकरा गए। तीनों लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

वावन नगला निवासी शिवा अपनी बहन की चौथी की विदा के लिए हरदोई निवासी रिश्तेदार कुणाल और अलीपुर खेड़ा मैनपुरी निवासी गोविंद के साथ बाइक पर सवार होकर मैनपुरी जा रहे थे। हरसिंहपुर मोड़ पर सामने से आ रही दूसरी बाइक से टक्कर हो गई। जिससे तीनों घायल हो गए। सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज में भर्ती कराया।
विज्ञापन



कार की टक्कर से बाइक सवार दो घायल
सकीट। थाना क्षेत्र के अंतर्गत रिलायंस पेट्रोल पंप के पास रविवार को कार की बाइक से टक्कर हो गई। बाइक सवार एटा के रानी अवंतीबाई नगर निवासी मोहर सिंह व सोनू रविवार को किसी काम से मैनपुरी गए हुए थे। वापस लौटते समय मलावन फ्लाईओवर के पास कार से टकरा गए। चालक कार लेकर मौके से भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को उपचार के सीएचसी सकीट पर भर्ती कराया। चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार कर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें