फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया 28 फीट ऊंचा ताजिया, करंट से एक युवक की मौत, तीन गंभीर

Fri, 26 Jun 2026 11:16 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
सैफ का फाइल फोटो।
विज्ञापन
पुरानी तहसील के पास तड़के 3:30 बजे हुआ हादसा, जुलूस में मची भगदड़
विज्ञापन

हादसे के बाद जागा प्रशासन ताजियों की ऊंचाई कम कराकर संपन्न कराए गए कार्यक्रम
मृतक सैफ के परिजनों को बिजली विभाग देगा 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता
संवाद न्यूज एजेंसी
अलीगंज। मुहर्रम के आखिरी रात जुलूस के दौरान शुक्रवार तड़के अलीगंज कस्बे में बड़ा हादसा हो गया। पुरानी तहसील के निकट लगभग 28 फीट ऊंचा ताजिया अचानक एक ओर झुककर हाईटेंशन बिजली की लाइन से टकरा गया। करंट फैलने से जुलूस में भगदड़ मच गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन युवक गंभीर रूप से झुलस गए।
मुहर्रम पर अलीगंज में पांच दिनों तक ताजिये और अलम के जुलूस निकाले जाते हैं। बृहस्पतिवार देर रात जुलूस निकाला जा रहा था, जिसमें बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल थे। तड़के करीब 3:30 बजे पुरानी तहसील के पास करीब 28 फुट ऊंचा ताजिया एक ओर झुक गया और ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आ गया। ताजिये में करंट फैलते ही जुलूस में भगदड़ मच गई। हादसे में सैफ (19) पुत्र शाकिर खान, साहिल अली, अली हसन और अमीर करंट की चपेट में आ गए। घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने सैफ को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से झुलसे तीनों युवकों को बेहतर उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही विधायक सत्यपाल सिंह राठौर, अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पांडेय, एडीएम संगम लाल, एसडीएम जगमोहन गुप्ता सहित कई प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पूरे कस्बे में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। पोस्टमार्टम के बाद मृतक के शव मेवाती मोहल्ला स्थित कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मृतक के परिजनों को मिलेगी पांच लाख की सहायता
मुहर्रम के ताजिया जुलूस के दौरान हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से जान गंवाने वाले सैफ के परिजनों को पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता मिलेगी। क्षेत्रीय विधायक सत्यपाल सिंह राठौर ब उपजिलाधिकारी जगमोहन गुप्ता के प्रयास के बाद बिजली विभाग ने मृतक के आश्रितों को पांच लाख के सहायता राशि स्वीकृत की है। जल्द ही यह राशि मृतक के आश्रितों के खाते में भेजी जाएगी।
दुर्घटना के बाद ताजियों की ऊंचाई कम करवा निकलवाए गए जुलूस
अलीगंज। मोहर्रम के दौरान ताजियों की निर्धारित ऊंचाई को लेकर अलीगंज क्षेत्र में सवाल खड़े हो रहे हैं। शासन के निर्देशों के अनुसार अलम और ताजियों की ऊंचाई करीब 12 फीट तय की गई है, लेकिन क्षेत्र में पिछले चार दिनों से 25 से 30 फीट तक ऊंचे ताजिये निकाले जा रहे थे। ये पुलिस-प्रशासन की मौजूदगी और निकाले गए मगर जिम्मेदारों ने इस पर ध्यान नहीं दिया। हादसे के बाद प्रशासन की निगरानी में ताजियों की ऊंचाई कम कराई गई, जिसके बाद शेष धार्मिक कार्यक्रम शांतिपूर्वक संपन्न हुए।
विज्ञापन


जुलूस के दौरान ताजिया अचानक एक तरफ झुक गया। यह पास से गुजर रही हाइटेंशन लाइन से छूने के कारण करंट प्रवाहित हो गया। करंट से 04 लोग झुलस गए। एक को मृत घोषित किया गया है। अन्य घायलों की स्थिति सामान्य है।
- श्वेताभ पांडेय, एएसपी एटा

सैफ का फाइल फोटो।

सैफ का फाइल फोटो।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें