फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: 380 में बेच रहे यूरिया की 270 वाली बोरी

Sat, 13 Dec 2025 11:56 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
कासगंज रोड स्थित न्यू वर्मा बीज भंडार पर खाद लेते किसान। संवाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एटा। जिले में किसानों को यूरिया खाद के लिए मारामारी करनी पड़ रही है। सहकारी समितियों पर किसानों की लंबी कतार लगी रहती है, लेकिन निजी दुकानदारों से किसान खाद नहीं ले रहे हैं। इसकी वजह है, निजी दुकानदार 270 रुपये वाली एक बोरी 350 से लेकर 380 रुपये तक में बेच रहे हैं।
विज्ञापन

थोक विक्रेता से लेकर निजी दुकानदार अधिक मुनाफे के चक्कर में किसानों को अधिक दाम पर खाद बेच रहे हैं। जबकि कृषि विभाग के सख्त निर्देश हैं कि निजी दुकानदार किसानों को निर्धारित 270 रुपये की एक बोरी बेच सकते हैं। इसके विपरीत जिले में किसानों को 350 रुपये से लेकर 380 रुपये तक की बोरी बेची जा रही है। मजबूरी में किसान सहकारी समिति पर उचित दाम में खाद मिलने की आस में पहुंचते हैं। वहां सुबह 6 बजे से कतार में भूखे-प्यासे लग जाते हैं और पांच-छह घंटे बाद खाद की एक बोरी नसीब होती है।

कासगंज रोड स्थित न्यू वर्मा बीज भंडार पर खाद लेते किसान। संवाद- फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें