फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: सड़क हादसों में 26 घायल, 11 रेफर

विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में घायलों का उपचार होता हुआ। संवाद
विज्ञापन
एटा। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुए सड़क हादसों में 41 घायलय हो गए जिन्हें मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में उपचार के लिए लाया गया। यहां से 11 लोगों को रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

थाना दादों जिला अलीगढ़ के गांव बाय निवासी प्रदीप बाइक से अपने घर जा रहा था। तभी जिरसमी पर एक ऑटो से टक्कर हो गई। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इमरजेंसी लेकर आए जहां से चिकित्सकों ने रेफर कर दिया। वहीं सोनू यादव निवासी सबलपुर, संजय दीक्षित निवासी लालपुर, सुधीर निवासी जैथरा, कपिल निवासी मिरहची, आरव निवासी एटा, किशनकुमार निवासी जगन्नाथपुरी, मनीष और मुनेंद्र सागर निवासी चौंचा वनगांव, विनोद निवासी मलावन, रामरहीम निवासी प्रेमपुरा सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें चिकित्सक ने इमरजेंसी में हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया।

वहीं सड़क हादसे में पति और पत्नी घायल हो गए। सावित्री पत्नी सुशील कुमार टूंडला जा रहे थे तभी सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। इसमें दोनों लोग घायल हो गए। श्याम निवासी रिजुआ, श्याम सिंह निवासी बिजौरी, आदेश और अजय निवासी संजय नगर, मुकेश निवासी कासंगज रोड, जेपी और सुधीर निवासी जैथरा, गुड्डू निवासी मनोरा, देवेश निवासी कासंगज, नरेश चंद्र निवासी जैथरा, संतोष कुमार निवासी पीपल अड्डा, रंजीत निवासी नगला नया, विक्रम निवासी गनेशपुर, कलिंदर निवासी साढ़ुपुरा, सोनाक्षी और परी निवासी मानपुर कॉलोनी, प्रियांशु यादव निवासी शीतलपुर, संजू और दीपू निवासी धौलेश्वर, आशीष निवासी पटियाली गेट, मोहर सिंह निवासी यादगारपुर, जयदेव निवासी मोतीपुर, सनी निवासी करतला, अंकित निवासी बछेपुरा आदि लोग सड़क हादसे में घायल हो गए। इन्हें मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में प्राथमिक उपचार के लिए भर्ती किया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें