फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: शीतला देवी मंदिर से 25 किलो का घंटा चोरी, लोगों में आक्रोश; पुलिस चोर की तलाश में जुटी

Mon, 23 Sep 2024 06:50 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

एटा में शीतला देवी मंदिर से 25 किलो का घंटा चोरी हो गया है। इससे लोगों में आक्रोश है। पुलिस चोर की तलाश में जुटी है। 
विज्ञापन
Etah News: शीतला देवी मंदिर से 25 किलो का घंटा चोरी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के एटा में सकीट कस्बा के मोहल्ला पीपल टोला स्थित शीतला देवी मंदिर से करीब 25 किलो का घंटा चोरी हो गया। सुबह लोगों ने देखा तो चर्चा फैल गई। लोगों की भीड़ लग गई। अज्ञात चोरों के विरुद्ध थाने में तहरीर दी गई है।

विज्ञापन


मंदिर के पुजारी मनोज कुमार ने तहरीर देते हुए बताया कि मंदिर मे करीब 25 किलो का घंटा टंगा हुआ था। रविवार रात किसी समय अज्ञात लोगों ने इसे चोरी कर लिया है। बताया कि रोजाना की तरह वह रविवार शाम को मंदिर से घर गए थे। सोमवार सुबह आकर देखा तो घंटा नहीं था। जानकारी पाकर आसपास के लोग मंदिर पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पुलिस बल के साथ पहुंचे उप निरीक्षक आदिल शैफी ने निरीक्षण कर जांच शुरू की। श्रद्धालुओं कहना है कि मंदिर से चोरी करने वालों का पकड़ा जाना जरूरी है। नहीं तो आगे भी इस तरह की घटनाएं विभिन्न मंदिरों में करते रहेंगे। थाना प्रभारी सत्यपाल सिंह ने बताया कि घंटा चोरी होने की तहरीर मिली है, जांच शुरू कर दी गई। मंदिर के आसपास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें