फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूचनाएं न देने पर छह अधिकारियों पर 25-25 हजार रुपये का जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। सूचना का अधिकार के तहत मांगी गईं सूचनाएं उपलब्ध न कराने पर छह अधिकारियों पर जुर्माना लगाया गया है। प्रभारी अधिकारी जन सूचना विवेक मिश्रा ने छह अधिकारियों पर अधिरोपित जुर्माना शीघ्र उनके वेतन से काटते हुए राजकीय कोष में जमा कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी विवेक मिश्रा ने बताया कि ग्राम नगला समल, न्यौरई निवासी हुकुम सिंह ने प्रभारी निरीक्षक कोतवाली देहात के यहां से सूचना मांगी पर उन्होंने नहीं दी, इस पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली देहात पर 25 हजार रुपये का जुर्माना अधिरोपित किया गया है। इसी तरह गहेतु के गांव मीलगढ़ी निवासी पुष्पेंद्र सिंह ने तहसीलदार सदर एटा के यहां से सूचना मांगी, वह भी नहीं दे पाए तो उन पर भी 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
बताया कि साउथ दिल्ली निवासी अतुल यादव ने जिला सहायक निबंधक सहकारी समितियों पर भी सूचनाएं न देने पर 25 हजार रुपये जुर्माना लगाया है। जबकि ग्राम कुसवा, जलेसर निवासी डोरीलाल और फिरोजाबाद के लोहिया नगर निवासी अभिषेक कठेरिया को सूचनाएं न देने पर 25-25 हजार रुपये का जुर्माना जिला पंचायत राज अधिकारी पर लगाया है। एडीएम ने पत्र में निर्देशित किया है कि जुर्माने की धनराशि को अधिकारियों के वेतन से कटौती कर जल्द ही राजकोष में जमा कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें