फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माटीकला बोर्ड अध्यक्ष ने विद्युत चालित चाक किए वितरित

विज्ञापन
कलक्ट्रेट सभागार में कुम्भकार को माटी के वर्तन बनाने वाले इलेक्ट्रॉनिक चाक को वितरण करते माटी क? - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। माटीकला बोर्ड के अध्यक्ष धर्मवीर सिंह प्रजापति ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में दस कुंभकारों को विद्युत चालित चाक का निशुल्क वितरण किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा की पहली सरकार है, जिसने माटीकला को महत्व दिया है, अब तक किसी भी सरकार ने ध्यान नहीं दिया।
माटीकला बोर्ड से जुड़े लोगों की दो समितियां बनाई जाएंगी, इस समिति के माध्यम से 10 लाख रुपये तक की मशीनरी मुहैया कराई जाएगी। इसमें 2.5 लाख रुपये कुंभकार को लगाने होंगे, ताकि व्यापार को बढ़ाया जा सके।
विज्ञापन

मिट्टी की समस्या दूर करने के लिए एसडीएम अबुल कलाम को निर्देश दिए गए। मिट्टी के बर्तनों बनाने की तकनीकी जानकारी और प्रशिक्षण लेने के लिए अडींग मथुरा में तीन दिवसीय कार्यक्रम में शामिल होने पर भी जोर दिया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिला ग्रामोद्योग विभाग की ओर से किया गया था। इस मौके पर सीडीओ मदन वर्मा, जिला ग्रामोद्योग अधिकारी राकेश कुमार यादव, सुशील कुमार, नारायण समाज कल्याण सेवा संस्थान चुरथरा के कई सदस्य व कुंभकार मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें