फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 कुंडीय यज्ञ की अखंड ज्योति प्रज्वलित

Sat, 23 Jan 2016 10:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
गायत्री परिवार के कार्यवाह रमन किशोर पल्तानी ने कहा है कि 24 कुंडीय महायज्ञ मानव कल्याण के निमित्त किया जा रहा है। यज्ञ में हरिद्वार के शांति कुंज के विद्वान यज्ञ संपन्न कराएंगे। उन्होंने यज्ञ के महत्व पर भी जानकारी दी।
विज्ञापन

संयोजक डा. सुरेंद्र गुप्ता ने कहा कि यज्ञ के लिए अखंड ज्योति का प्रज्वलन शनिवार से किया गया है। यह अखंड ज्योति कार्यक्रम के समापन तक रहेगी। प्रतिदिन जप किया जाएगा। भजन संगीत और धार्मिक कार्यक्रम भी होंगे। विधि विधान से वैदिक मंत्रोच्चारण से अखंड ज्योति का प्रज्वलन किया गया। इस मौके पर महिलाओं ने भजन कीर्तन आयोजित करके मां गायत्री का आवाह्न किया। कार्यक्रम के दौरान मंगल कलश यात्रा में महिलाओं से हिस्सा लेने की अपील की गई। यह यज्ञ दो फरवरी से पांच फरवरी तक चलेगा। यज्ञ स्थल पर रविवार को हवन कुंड को तैयार किया गया। इस दौरान नरेंद्र, आरती गुप्ता, शिवकुमार गुप्ता, आस्थिक पांडेय, राजू गुप्ता, डा. रामप्रकाश पाल पथिक, बीए सक्सेना, ज्ञानदेव पाठक, प्रवीन कुमार, सोम्या शर्मा, भावना पुंढीर पप्पू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें