फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में जमुना ने मारी बाजी

Sat, 23 Jan 2016 10:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
 आरएलसीएस इंटर कालेज में रघुवीर नारायन स्मृति सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं ने प्रतियोगिता में पूछ गए प्रत्येक सवाल का जवाब देने का प्रयास किया। सर्वोच्च अंकों के साथ जमुना प्रथम, अवधेश यादव द्वितीय और कक्षा नौ की निशा तृतीय स्थान पर रही।
विज्ञापन


 प्रतियोगियों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि रिटायर्ड आईईएस प्रताप नारायन ने कहा कि जिले में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। बस इन्हें समुचित मार्गदर्शन की जरूरत है। उन्होंने संस्था को उपकरण खरीदने को साठ हजार रुपये की राशि प्रदान की। आयोजक इंजीनियर राजीव नारायन ने कहा कि यह प्रतियोगिता पिता के आदर्श उनका संबल हैं। उन्होंने जीवन पर्यंत स्मृति आयोजन की घोषणा क रते हुए संस्था को पांच हजार रुपये का चेक प्रदान किया। उन्होंने पांच हजार रुपये का चेक दिया। प्रधानाचार्य ने विजेताओं को बधाई देते हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया। संचालन एसएस भदौरिया ने किया। अनुपम द्विवेदी, यश सक्सेना, आलोक शर्मा, पंकज सोलंकी, बसंत यादव, प्रताप सिंह रावत आदि मौजूद रहे। प्रवक्ता यश सक्सेना ने दिवंगत पिता चंद्र कुमार सक्सेना की स्मृति में चौदह मेधावी छात्र-छात्राओं को ट्रैक सूट प्रदान किए। शिक्षक आलोक शर्मा, पंकज सोलंकी एवं बसंत यादव ने सभी ग्रामीण छात्राओं को नि:शुल्क शूज भेेंट किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें