फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: एटीएम बदल युवक के खाते से निकाले 23 हजार रुपये

Fri, 21 Feb 2025 05:21 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
अलीगंज। एसबीआई बैंक के एटीएम से रुपये निकालने आए एक युवक का एटीएम वहां खड़े व्यक्ति ने बदल लिया। बाद में खाते से 23500 रुपये निकाल लिए। मोबाइल पर मैसेज पहुंचने पर खाताधारक को जानकारी हुई। उसने कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन


थाना नयागांव के गांव असदनगर निवासी अनिल कुमार ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया भाई आनंद का एसबीआई बैंक में खाता है। उसने एटीएम भी ले रखा है। बृहस्पतिवार को वह भाई आनंद के साथ एसबीआई के एटीएम पर पहुंचा। यहां आनंद ने एटीएम से कार्ड का पिन बदला। बाद में कार्ड अपनी जेब में रख लिया। इस दौरान एटीएम के अंदर खड़े व्यक्ति ने जेब से उसका एटीएम निकाल लिया।
दूसरा एटीएम उसकी जेब में रख दिया। बताया 15 मिनट बाद भाई आनंद के मोबाइल पर तीन ट्रांजक्शन किए जाने का मैसेज पहुंचा, उसमें 23500 रुपये निकाल ले गए। बताया घटना की जानकारी तत्काल बैंक प्रबंधक को दी। बाद में कोतवाली में तहरीर दी है। अलीगंज कोतवाली प्रभारी निर्दोश सिंह सेंगर ने बताया तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें