फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: सेवानिवृत्त फौजी के घर से 20 लाख की चोरी

Tue, 06 May 2025 06:47 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
मिरहची। थाने के नजदीक सुपैती गांव में सोमवार की रात चोरों ने सेवानिवृत्त फौजी के मकान को निशाना बनाया। यहां से चोर 16 लाख रुपये कीमत के जेवरात और 4 लाख रुपये चोरी कर ले गए। पुलिस चोरों की पहचान व तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

थाने से करीब 500 मीटर की दूरी पर गांव सुपैती स्थित है। यहां रहने वाले सेवानिवृत्त फौजी महीपाल के मकान की दीवार फांदकर सोमवार रात में घुस आए। रातभर घर को खंगालते रहे और परिवार के सदस्य गहरी नींद में सोते रहे। सुबह जागने पर घर में बिखरा सामान देखकर उनके होश उड़ गए। महीपाल दिल्ली में निजी कंपनी में सुरक्षा गार्ड की नौकरी करता है। उसका पुत्र संजू घर में रहता है।
संजू ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी मायके गई हुई है। घर में दो बच्चों के साथ सोमवार की रात वह सो रहा था। रात में कूलर की आवाज में चोरों की आहट सुनाई नहीं दी। संजू के अनुसार घर में रखी 4 लाख की नकदी एवं 16 लाख के जेवरात चोरी हुए हैं।
विज्ञापन

सूचना पर सीओ सदर संजय सिंह, थाना प्रभारी ओमप्रकाश सिंह पुलिस बल और डॉग स्क्वैड सहित पहुंचे। सीओ ने शीघ्र ही चोरी का खुलासा किए जाने का आश्वासन दिया। मिरहची क्षेत्र में एक सप्ताह में चोरी की यह चौथी घटना है, जिससे लोग भयभीत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें