फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: हादसे में घायल किशोर सहित 2 की इलाज के दौरान मौत

Thu, 26 Dec 2024 06:26 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। थाना सकीट क्षेत्र में बाइक की टक्कर से किशोर और थाना जैथरा के गांव तरगवां के पास सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति घायल हुआ था। दोनों का ही आगरा में उपचार चल रहा था। बृहस्पतिवार को इलाज को दौरान इनकी मौत हो गई। वहीं, गमी से बुधवार को लौट रहे भतीजे व चाची की बाइक एक साइकिल से टकरा गई। जिसके चलते तीनों लोग घायल हो गए। अन्य सड़क दुर्घटनाओं में 4 लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन

मैनपुरी जिले के गांव हन्नू खेड़ा निवासी जगदीश (60) जैथरा क्षेत्र के गांव कमरपुर में अपनी बहन के घर आए थे। बुधवार को तरगवां से टेंपो में बैठकर गांव लौट रहे थे, तभी बाइक से टक्कर हो गई। मेडिकल कॉलेज लाए तो चिकित्सक ने आगरा रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान बृहस्पतिवार को उनकी मौत हो गई।
वहीं सकीट थाना क्षेत्र के गांव नगला गंगी निवासी फौरन सिंह ने बताया कि 15 दिसंबर को पुत्र उमाकांत सदरपुर गांव से घर पैदल आ रहा था। सदरपुर मार्ग स्थित भट्टा के पास पहुंचा तभी बाइक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के दौरान बृहस्पतिवार को आगरा में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

थाना एका जिला फिरोजाबाद के गांव हथौली निवासी साधू सिंह ने बताया कि वह अपनी चाची मुन्नी देवी को लेकर कासगंज जिले के लखपुरा गांव में गमी में शामिल होने गया था। बुधवार की देर शाम वहां से लौटते समय गंगनपुर गांव के पास एक साइकिल से टक्कर हो गई। जिसके चलते हम दोनों और साइकिल सवार गौरव घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस की मदद से मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। यहां से हम दोनों को आगरा रेफर कर दिया गया है।
थाना मारहरा के गांव मुईद्दीनपुर निवासी जयपाल सिंह ने बताया कि उनका बेटा शिवम बाइक लेकर जा रहा था। तभी नहर के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। मेडिकल कॉलेज लाए यहां से चिकित्सक ने हालात नाजुक देखते हुए आगरा रेफर कर दिया है। अन्य सड़क हादसों में अजीत निवासी धिरामई थाना मिरहची, उपदेश निवासी नगला आसपुर थाना एका जिला फिरोजाबाद और यशवीर निवासी अंबारी थाना कोतवाली देहात घायल हुए हैं। सभी का मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें