फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: सीएमएस को 2 कर्मचारी मिले अनुपस्थित

Wed, 21 Aug 2024 10:25 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। मेडिकल कॉलेज में अस्पताल का बुधवार को सीएमएस ने निरीक्षण किया। उन्हें एनसीडी सेल से 2 कर्मचारी अनुपस्थित मिले। बाद में वह वार्ड में पहुंचे वहां मरीजों को देखा। इस दौरान डेंगू के मरीजों के बेड पर मच्छरदानी लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन



सीएमएस डॉ. सुरेश चंद्रा अस्पताल में भूतल पर संचालित एनसीडी सेल में पहुंचे। यहां उन्हें दो कर्मचारी अनुपस्थित मिले। बाद में वह प्रथम तल से पंचम तल तक व्यवस्थाओं को देखने गए। बच्चा वार्ड में बेड पर तीमारदारों को देखा इस पर कर्मियों से कहा एक बच्चे के साथ एक तीमारदार रहे। वहां कर्मियों आदि के बारे में जानकारी की। इसके बाद मेडिसिन वार्ड में पहुंचे। यहां मरीजों को देखा। खासकर डेंगू के मरीजों के बारे में जानकारी की। स्टाफ नर्स को निर्देश दिए कि पुरुष सहित महिला वार्ड में 5-5 बेड पर मच्छरदानी लगाई जाए। डेंगू के मरीजों को मच्छरदानी में रखा जाए।
इस दौरान स्टाफ नर्स ने बताया कि मरीज मच्छरदानी लगाते नहीं हैं। सीएमएस ने कहा कि वार्ड है यहां जरूर लगवाई जाए। अगर मरीज को अन्य कोई समस्या हो रही है तो उसका समाधान किया जाए। सीएमएस ने बताया दो कर्मी अनुपस्थित मिले हैं, उनसे स्पष्टीकरण लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें