फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: अगले माह डिपो के बेड़े में शामिल हो सकती है 2 इलेक्ट्रिक बसें

Thu, 09 Oct 2025 12:29 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। बढ़ते प्रदूषण पर लगाम और लोगों को रियायती दरों पर यात्रा के लिए परिवहन निगम काम कर रहा है। अगले माह डिपो के बेड़े में 2 इलेक्ट्रिक बसें शामिल होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

एआरएम नरेश कुमार गुप्ता ने बताया कि क्षेत्रीय डिपो अलीगढ़ के बेड़े में कुछ बसें आ चुकी हैं। क्षेत्रीय कार्यालय पर तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को बताया गया है कि एटा डिपो के बेड़े में 2 बसें शामिल कर दी जाएं। इससे किराया कम होने के साथ ही पर्यावरण प्रदूषण पर भी लगाम लगेगी। इसके अलावा नए बस स्टैंड के निर्माण के बाद पुराने अड्डे पर इलेक्ट्रिक बसोें के लिए चार्जिंग स्टेशन का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें