फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: 12 दिन में सड़क हादसों में 18 की मौत, 50 से अधिक घायल

Fri, 13 Nov 2026 11:29 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
सकीट क्षेत्र में बिना हेलमेट बाइक सवारों को यातायात के नियम बताते सीओ सकीट नितीश गर्ग। स्रोत पु
विज्ञापन
एटा। यातायात माह में पुलिस की सख्ती और जागरूकता अभियान के बावजूद सड़क हादसों में कमी नहीं आ रही है। एक से 12 नवंबर के बीच जिले में सड़क हादसों में 18 लोगों की मौत हो गई, जबकि 50 से अधिक लोग घायल हुए हैं। हादसों का यह आंकड़ा यातायात व्यवस्था और सड़क सुरक्षा के प्रयासों पर सवाल खड़े कर रहा है।
विज्ञापन




वर्तमान में जिले में यातायात माह चल रहा है और पुलिस टीमें लगातार लोगों को जागरूक कर रही हैं। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। यातायात प्रभारी अब्दुल कादिर ने बताया कि एक से 12 नवंबर तक जिलेभर में सघन चेकिंग अभियान चलाकर 6531 वाहनों के चालान किए गए। इस दौरान 11775500 रुपये का शमन शुल्क वसूला गया। बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, तीन सवारी बैठाने, गलत दिशा में वाहन चलाने, तेज गति और वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई।



इसके साथ ही पुलिस स्कूल-कॉलेजों और अन्य शिक्षण संस्थानों में पहुंचकर विद्यार्थियों को यातायात नियमों की जानकारी दे रही है। प्रमुख चौराहों, बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर एलईडी स्क्रीन के माध्यम से जागरूकता संबंधी वीडियो दिखाए जा रहे हैं। हादसों में जान जाने का सबसे बड़ा कारण बिना हेलमेट के दो पहिया वाहन चलाना रहा।
विज्ञापन

-वर्जन-
लोगों को लगातार जागरूक किया जा रहा है। इसके बाद भी लोग अगर नियमों का उल्लंघन करते हैं तो उनका चालान किया जाता है। यातायात पुलिस का प्रयास है कि लोग दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चार पहिया के साथ सीट बेल्ट का प्रयोग करें। -अब्दुल कादिर, यातायात प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें