फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

177 अंकों के साथ एटा बना चैंपियन

Fri, 16 Dec 2016 10:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मंडलीय खेल कूद प्रतियोगिता - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
परिषदीय विद्यालयों की पांचवीं मंडलीय खेल कूद प्रतियोगिता में 177 अंकों के साथ मेजबान एटा चैंपियन रहा। जबकि 154 अंक प्राप्त कर अलीगढ़ दूसरे स्थान पर रहा। व्यक्तिगत चैंपियनशिप बालिका जूनियर वर्ग में अलीगढ़ की साक्षी, प्राथमिक में एटा की कौशिकी, बालक जूनियर वर्ग में दीपेंद्र अलीगढ़ एवं प्राथमिक में एटा के अमन के नाम रही।
विज्ञापन

राजकीय इंटर कालेज के मैदान पर शुक्रवार को मंडलीय खेलकूद प्रतियोगिता का रंगारंग समापन हुआ। मुख्य अतिथि रहे बिजेंद्र सिंह एडी बेसिक ने खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर खुशी जताई। संयोजक एसएस यादव ने रैली ब्योरा प्रस्तुत करते हुए अतिथियों का आभार जताया। बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ अतिथियों का  स्वागत किया। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से लोगों का मन मोह लिया। इस मौके पर अजय यादव, वित्त एवं लेखाधिकारी, ओम प्रकाश अकेला, एबीआरसी, नेम सिंह चौहान, प्रभात ललित नॉक्स, यश सक्सेना, अभय यादव, जिला व्यायाम शिक्षक रजनीश यादव, राजीव यादव बॉबी, मनीष दुबे, मनोज यादव, पंकज मिश्र, विकास यादव, राजीव वर्मा, केशव कुमार, देवेंद्र सिंह यादव, धर्मेंद्र, फौजदार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें