फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17 घंटे गुल रही बिजली, छूटे पसीने

Mon, 16 May 2016 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
विज्ञापन
एलईडी - फोटो : file
विज्ञापन
भीषण गर्मी के कारण विद्युत सबस्टेशन और ट्रांसमिशन केंद्र पर लगी मशीनें जवाब देने लगी है। रविवार को ट्रांसमिशन केंद्र गंगनपुर का ट्रांसफार्मर हीट हुआ तो नगर में दस घंटे बिजली गुल रही। सोमवार को जेल चौराहे का ट्रांसफार्मर खराब होने से लगातार सात घंटे बिजली गुल होने के बाद दिनभर आंख मिचौली होने से उपभोक्ताओं परेशान रहे। आलम यह है कि बिजली घरों में लगी मशीनें बचाने के लिए बिजली कटौती करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

सोमवार सुबह जेल चौराहे पर एक एमवीए का ट्रांसफार्मर हीट होने के कारण निगम कर्मियों को लगातार दो घंटे के लिए बिजली काटनी पड़ी। दिन में बिजली आपूर्ति में बाधा न आए इसके चलते पावर कर्मी हीट ट्रांसफार्मर को सही करने में लगे रहे। सुबह नौ बजे बिजली आपूर्ति बहाल हुई, लेकिन भीषण गर्मी में ट्रांसफार्मर की हीट कम नहीं हुई। इसके चले निगम कर्मियों को कई बार बिजली कटौती करनी पड़ी। विद्युत सब स्टेशन और ट्रांसमिशन केंद्र की मशीनें गर्म होने के कारण उपभोक्ताओं को रविवार को दस घंटे और सात घंटे सोमवार को बिजली कटौती का सामना करना पड़ा। अधिशासी अभियंता शहर राजीव चतुर्वेदी का कहना है कि तापमान अधिक होने के कारण उपकरण गर्म होने लगे हैं। इसके चलते मशीनों को बचाने के लिए बिजली कटौती की जा रही है। 

एटा। गर्मी के तेवर और सख्त हो चले हैं। ऐसे में अंधाधुंध बिजली की कटौती लोगों को परेशान कर रही है। ऊपर से लो वोल्टेज की समस्या ने पेयजल आपूर्ति भी बाधित की है। हालांकि नगर पालिका दावा कर रही है कि जलापूर्ति सामान्य है, लेकिन यदि आने वाले समय में लो वोल्टेज की समस्या बढ़ती है तो जलापूर्ति प्रभावित होना स्वाभाविक है। इसके अलावा बीते दो दिन से तड़के सुबह हो रही बिजली कटौती भी पेयजल आपूर्ति में बाधा पहुंचा रही है। 
विज्ञापन

पालिका प्रशासन की मानें तो शहर में 18 नलकूपों से नौ ओवरहैड टैंकों में सप्लाई दी जा रही है। तापमान बढ़ने के साथ ही बिजली की मांग बढ़ी है। इससे लो वोल्टेज की समस्या बढ़ी है। लो वोल्टेज की वजह से पालिका के नलकूपों से पानी की सप्लाई सामान्य नहीं हो रही है। ओवर हैडटैंक जहां देरी से भरे जा रहे हैं, वहीं लगातार कटौती से पानी की सप्लाई भी बाधित हो जाती है। लो वोल्टेज की वजह से कुछ नलकूपों को विभाग के जनरेटरों से भी चलाया जा रहा है। 
----------------
शहर में फिलहाल जलापूर्ति सामान्य है। लो वोल्टेज की समस्या बढ़ रही है। इससे आने वाले समय में जलापूर्ति में समस्या आ सकती है। सुबह के समय बिजली कटौती से जलापूर्ति में समस्या न आए, इसके लिए रात में ही ओवरहैड टैंकों को भरवा दिया जाता है।
-- सोबरन सिंह, जलकल प्रभारी, पालिका परिषद, एटा।
-----------
लो वोल्टेज से उपभोक्ता दुखी
एटा। नगर में लो वोल्टेज की समस्या से बिजली उपभोक्ता परेशान हैं। इससे उनके बिजली उपकरण शोपीस बनकर रह गए हैं। इससे बचने के लोग अपने घरों में पांच-पांच किलोवाट क्षमता के वोल्टेज कंट्रोल बनवा रहे हैं। निगम के कर्मचारियों की मानें तो गर्मी बढ़ने के कारण ट्रांसफार्मर निर्धारित वोल्टेज नहीं निकाल पा रहे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें