अलीगंज में वाहनों की चेकिंग करते एआरटीओ सतेंद्र कुमार। स्रोत स्वयं
अलीगंज। एआरटीओ ने टीम के साथ मंगलवार को कस्बे में आकर 15 वाहनों का चालान किया। उन पर 1.60 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। तीन वाहनों को कोतवाली परिसर में खड़ा करा दिया।
एआरटीओ सतेंद्र कुमार ने मंगलवार को मैनपुरी रोड, एटा, कायमगंज रोड पर वाहनों की चेकिंग की। बिना हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट के वाहनों, ओवरलोड डंपर आदि पर कार्रवाई की। बिना फिटनेस, परमिट, बीमा के वाहनों पर भी कार्रवाई की गई। इन वाहनों पर जुर्माना करते हुए 1.60 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। इससे पहले भी कस्बे में आकर कई बार एआरटीओ कार्रवाई कर चुके हैं। एआरटीओ ने कहा कि कार्रवाई का उद्देश्य लोगों को दंडित करना नहीं है बल्कि यातायात नियमों का पालन करने के प्रति जागरूक करना है।