फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओलावृष्टि से जलेसर में 15 फीसदी फसल बर्बाद

विज्ञापन
जलेसर में आंधी व ओलों से बर्बाद फसल का निरीक्षण करते अधिकारी। संवाद - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। मंगलवार की शाम को तेज आंधी के साथ बारिश व ओलावृष्टि से जलेसर क्षेत्र में किसानों को काफी नुकसान हुआ है। ओलावृष्टि से किसानों के खेत में खड़ी रबी फसल, गेहूं, सरसों आदि करीब 15 फीसदी तक बर्बाद हो चुकी है। जिससे किसान काफी परेशान हैं। वहीं खंभा और तार टूटने के कारण शहर से लेकर देहात तक की विद्युत आपूर्ति प्रभावित है।
विज्ञापन

जलेसर में देर शाम आई आंधी और ओले से किसानों के चेहरे उतर गए हैं। कारण खेतों में खड़ी गेहूं और सरसों आदि की फसल जो पक कर तैयार है और होली के बाद जिसका कटान शुरू होना था वह आंधी व ओला से बिछ गई है। जानकारी मिलते ही एसडीएम एसपी वर्मा ने लेखपालों को क्षेत्रों में नुकसान के आकलन के लिए भेजा। वहीं किसान यूनियन द्वारा प्रशासन से किसानों के नुकसान के आकलन कर मुआवजा दिलाने की मांग की है।
वहीं शाम 6 घंटे तक गुल रही बिजली देर रात नौ बजे के बाद शुरू हो पाई। विद्युत व्यवस्था गड़बड़ा जाने से लोगों में तीव्र रोष व्याप्त रहा। व्यापारी नेता मनोज बजरंगी, लोकेश वर्मा, विशन वार्ष्णेय, वीरेंद्र गुप्ता, चंद्र सैनी आदि ने विद्युत निगम के उच्चाधिकारियों से विद्युत व्यवस्था में व्यापक सुधार कराने की मांग की है, अन्यथा व्यापारी आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें