एटा। ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद परिषदीय विद्यालयों में छात्रों को नए गुरु मिलेंगे। इसके लिए बेसिक शिक्षा विभाग में पारस्परिक तबादले की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। जिले से 134 शिक्षक विदा लेंगें, वहीं जिले के अंदर ही दूसरे स्कूल के लिए 200 शिक्षकों ने तबादले के लिए आवेदन किया है।
बेसिक शिक्षा अधिकारी दिनेश ने शुक्रवार को बताया कि अंतरजनपदीय पारस्परिक तबादले की प्रक्रिया शासन स्तर से की जा रही है। इसमें 268 शिक्षकों ने पारस्परिक तबादले के लिए आवेदन किया था। सभी आवेदकों से पत्रावलियां जमा कराई गईं थीं लेकिन 134 शिक्षकों ने अपनी पत्रावलियां जमा नहीं की, जिसकी वजह से इनके आवेदन निरस्त कर दिए गए।
वहीं अंतहजनपदीय तबादले के लिए 376 शिक्षकों ने आवेदन किया था. 176 शिक्षकों ने अपनी पत्रावलियां जमा नहीं की जिसकी वजह से उनके आवेदन निरस्त कर दिए गए। शेष 200 शिक्षकों की जानकारी पोर्टल पर भी अपलोड कर दी गई है।