फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: प्रांतीय शौर्य प्रशिक्षण वर्ग के लिए 12 शिक्षार्थी अलीगढ़ रवाना

Sat, 24 May 2025 11:09 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
शौर्य प्र​शिक्षण वर्ग के लिए जाते बजरंग दल कार्यकर्ता।  - फोटो : शौर्य प्र​शिक्षण वर्ग के लिए जाते बजरंग दल कार्यकर्ता।
विज्ञापन
एटा। सात दिवसीय बजरंग दल प्रांतीय शौर्य प्रशिक्षण वर्ग में जिले से चयनित 12 कार्यकर्ताओं को अलीगढ़ के लिए शनिवार को रवाना किया गया। सभी काे विहिप पदाधिकारियों ने फूलमाला व पटका पहनाकर विदाई दी।
विज्ञापन

सात दिवसीय इस वर्ग में जाने वाले सभी शिक्षार्थियों का विभाग संयोजिका महिला समन्वय निशा चौहान व विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारीयों ने तिलक लगाकर, फूलमाला व पटका पहनाकर सम्मानित किया। वर्ग के लिए रवाना होने से पूर्व शिक्षार्थियों ने जय श्रीराम, देश का बल बजरंग दल, हर-हर महादेव के जयघोष लगाए। इसके बाद बस से शांति देवी कल्याण दास सीनियर सेकेंडरी स्कूल अतरौली अलीगढ़ रोड छर्रा के लिए रवाना हुए।
विहिप के जिला मंत्री शिवांग गुप्ता ने कहा कि धर्म रक्षा एवं राष्ट्र रक्षार्थ के लिए बजरंग दल के कार्यकर्ता सदैव तत्पर रहते हैं। प्रशिक्षित बजरंग दल कार्यकर्ता शारीरिक, बौद्धिक विकास व अनुशासन के साथ हिंदू समाज की रक्षा के लिए आंतरिक सुरक्षा सेना के रूप में कार्य करेंगे। प्रशिक्षण वर्ग में आकाश गुप्ता, सिद्धार्थ भदोरिया, लकी मल्होत्रा, आयुष कुमार, दिव्यम चौहान, अंकित बघेल, जीतू कश्यप, नवीन गुप्ता , कन्हैया कुमार, कृष्णा गुप्ता रोहित, शिवम को भेजा गया है। इस दौरान वीरपाल शर्मा, हरीश प्रताप सिंह चौहान, अनुभव गुप्ता, वैभव जैन आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें