फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: गांव रेजुआ में खंदी कटने से 110 बीघा फसल जलमग्न

Thu, 18 Dec 2025 12:01 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
जलेसर क्षेत्र के नगला रेजुआ में सरसों के खेत में भरा पानी। संवाद
विज्ञापन
एटा/जलेसर। विकास खंड जलेसर के रेजुआ गांव में खंदी कटने की वजह से किसानों की 110 बीघा फसल जलमग्न हो गई। पानी अधिक समय से भरे होने की वजह से किसानों की फसल बर्बादी के कगार पर आ चुकी है। अभी तक किसी भी अधिकारी द्वारा मौके का निरीक्षण नहीं किया गया है।
विज्ञापन


जलेसर क्षेत्र के रेजुआ गांव में किसानों ने बताया कि सोमवार को खंदी कटने से नहर का पानी खेतों में भर रहा है। इसकी वजह से खेत में खड़ी गेहूं, सरसों और आलू की फसल बर्बाद होने के कगार पर आ चुकी है।
इसको लेकर विभागीय अधिकारियों को भी अवगत कराया गया लेकिन अभी तक कोई भी समाधान नहीं हुआ है। करीब 50 से अधिक किसानों की फसल बर्बाद होने के कगार पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें