फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहावर में 102 नामांकन पत्र बिके

Tue, 10 Nov 2015 06:48 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम प्रधान एवं सदस्य पद के लिए  पहले चरण के लिए होने वाले चुनाव के लिए सहावर में नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू हो गई है। नामांकन पत्र खरीदने के लिए दावेदार पहुंचने लगे हैं। जबकि सोरों में बिक्री का कार्य 14 नवंबर से शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

सोरों एवं सहावर में पहले चरण के चुनाव के लिए 16 नवंबर से नामांकन पत्र दाखिल होंगे। विकास खंड कार्यालय पर सभी व्यवस्थाएं की गई हैं। सहावर विकास खंड कार्यालय पर नामांकन पत्र बिक्री का कार्य शुरू कर दिया गया है। अभी तक 102 दावेदार नामांकन पत्र खरीद चुके हैं। यहां पर दीपावली के त्यौहार पर भी नामांकन पत्रों की बिक्री का कार्य किया जाएगा। इसके विपरीत सोरों में अभी नामांकन पत्रों की बिक्री का कार्य शुरू नहीं हुआ है। कई दावेदार नामांकन खरीदने के लिए विकास खंड कार्यालय पहुंचे, लेकिन नामांकन पत्र न मिलने से वे वापस लौट गए। सोरों के आरओ अनवर हुसैन ने बताया कि अभी नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू नहीं की गई है। प्रभारी सहायक निर्वाचन अधिकारी कर्णवीर सक्सेना ने बताया कि नामांकन पत्र दोनों विकास खंड कार्यालय को उपलब्ध कराए जा चुके है। पहले बिक्री शुरू कर देने से कोई दिक्कत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें