फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी आईडी से एक्टीवेट 100 सिम बरामद

Wed, 13 Jan 2016 11:36 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
पठानकोट में हुए आतंकी हमले के तार मेरठ से जुडे़ होने के संकेत मिलने के बाद यह पता चला कि आतंकवादियों ने फर्जी आईडी से एक्टीवेट सिमों का प्रयोग किया था। इस पर  जिले की पुलिस भी सक्रिय हो गई है। पुलिस ने फर्जी आईडी लगाकर एक्टीवेट की जा रही सिम के कारोबार पर हाथ डाला तो चार दुकानों पर लगभग 100 एक्टीवेट सिम मिलीं। पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक हिमांशु कुमार के निर्देश पर सर्विलांस टीम, क्राइम ब्रांच, स्वाट टीम ने संयुक्त रूप से सिम विक्रेताओं के छापे मारे। कई विक्रेता अपनी दुकानों को बंद कर भाग गए। पुलिस ने सहावर गेट, विलराम गेट, सूत की मंडी क्षेत्र में चार दुकानों पर छापे मारे। इन दुकानों से 100 से अधिक एक्टीवेट सिम बरामद हुई। इसके  अलावा लेपटॉप भी मिला। पुलिस ने इन्हे जब्त कर लिया। पुलिस ने मौके से प्रदीप, उपेंद्र , कमल निवासी सहावर गेट, शिवम निवासी सूत की मंडी, आसू सेफी निवासी हुल्का रोड को हिरासत में ले लिया। इनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि अब तक कितनी सिमें फर्जी आईडी लगाकर बेची गई हैं।  इन सिमों को किन लोगों को बेचा गया है। कहीं किसी संदिग्ध व्यक्ति ने तो इन सिमों को नहीं खरीदा है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पठानकोट में हुए आतंकी हमले में भी फर्जी सिमों का प्रयोग किया गया है। इस सभी तथ्यों को ध्यान में रखते हुए यह कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें