फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: रोडवेज बस की चपेट में आने से 10 वर्षीय छात्र की मौत

Fri, 20 Mar 2026 12:07 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
ललित फाइल फोटो
विज्ञापन
मिरहची। कासगंज रोड पर स्कूल से लौट रहे कक्षा एक के छात्र को सिरसा टिप्पू के पास बस की चपेट में आने से मौत हो गई। बहन के साथ साइकिल से घर आ रहे बच्चे को पीछे से बस ने टक्कर मार दी। मेडिकल कालेज में उसे मृत घोषित कर दिया गया। घर के इकलौते बेटे की मौत से परिवार में चीखपुकार मच गई।
विज्ञापन

मिरहची थाना क्षेत्र के गांव अमृतपुर निवासी राघवेंद्र यादव किसान हैं। उनकी तीन बेटियां और एक बेटा था। दूसरी नंबर की बेटी प्रतिज्ञा (15) और बेटा ललित (10) सिरसा टिप्पू स्थित त एसडीएस पब्लिक स्कूल में पड़ते थे। प्रतिज्ञा कक्षा दो में पढती है, वहीं ललित कक्षा एक का छात्र था। दोनों बृहस्पतिवार को छुट्टी के बाद साइकिल से घर लौट रहे थे। स्कूल से घर करीब छह किलोमीटर है। प्रतिज्ञा साइकिल चला रही थी, जबकि ललित पीछे बैठा था। सिरसा टिप्पू के पास डिवाइडर के कारण रोड संकरा है। वहां पहले से एक टेंपो खड़ा हुआ था। बच्चे साइकिल से उसे क्राॅस कर रहे थे तभी पीछे से तेज गति से आ रही रोडवेज बस ने साइकिल को टक्कर मार दी। चालक ने बस डिवाइडर पर चढा़कर बचाने का प्रयास किया लेकिन उनकी साइकिल पिछले पहिये की चपेट में आ गई। इससे प्रतिज्ञा छिटककर गिर गई। वहीं ललित का सिर जमीन में लगा। प्रतिज्ञा के हल्की चोट आई। जबकि ललित को गंभीर हालत में मेडिकल कालेज भेजा गया। वहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसकी जानकारी मिलते ही पिता को सदमा लगा और वह बेहोश हो गए। परिवार में चीखपुकार मच गई। पुलिस ने बस का कब्जे में लेते हुए चालक को हिरासत में ले लिया है। हादसे के बाद सवारियों में भी चीखपुकार मच गई। सभी यात्री दूसरे वाहनों से गंतव्य को चले गए।



बस की चपेट में आने से बच्चे की मृत्यु हुई है। बस को कब्जे में ले लिया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी। - संकल्प दीप कुशवाहा, सीओ सदर

ललित फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें