फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BKU burnt an effigy of the Public Works Department

Fri, 08 Jan 2016 10:37 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग पर फर्जीवाड़ा कर सरकार को करोडों का चूना लगाने के आरोप लगाते हुए शुक्रवार को भाकियू भानू गुट के कार्यकर्ताओं ने लोक निर्माण विभाग का पुतला जलाया। भाकियू भानु के प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रताप सिंह ने कहा कि विभाग का भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं होगा। कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन के बाद तहसीलदार संजीव ओझा को पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपा है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़क निर्माण में धांधली के विरोध में शुक्रवार को भाकियू भानू गुट के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने आगरा चौराहा पर लोक निर्माण के अधिकारियों का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की। पुतला दहन के बाद कार्यकर्ताओं ने तहसीलदार संजीव ओझा को प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम 5 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। ज्ञपन में लोक निर्माण विभाग द्वारा एटा-कासगंज मार्ग पर फर्जी पत्थर दर्शाकर पैसा निकालने,  एटा-टूंडला मार्ग पर बिना टेंडर अतिरिक्त सामग्री लगाकर कार्य कराने, गुपचुप तरीके से टेंडर एवं निविदाओं का बेचने के विरोध जताया गया है। इसके अलावा ज्ञापन में भाकियू प्रदेश अध्यक्ष ने दो फरवरी तक समस्याओं का समाधान नहीं होने पर तीन फरवरी को इमलिया उमरगढ पर विशाल आन्दोलन की चेतावनी दी है। पवन ठाकुर, योगेश प्रताप सिंह, सतेन्द्र सिंह ठाकुर, रवी सिसौदिया, राहुल बृजवासी, भूपेन्द्र ठाकुर, हर्ष बृजवासी, राजा ठाकुर, नरेन्द्र यादव समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें