फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: नामांकन के लिए मुहूर्त का इंतजार करना BSP प्रत्याशी को पड़ गया था महंगा, पहली बार ही हो रहे थे चुनाव

Sun, 17 Mar 2024 08:17 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

जिलाधिकारी से गुहार लगाने पर उन्होंने कहा कि आयोग के निर्देशों का उल्लंघन नहीं कर सकते हैं। उसके अगले दिन यानी मंगलवार को अंबेडकर जयंती होने की वजह से फॉर्म जमा नहीं हो सकते थे। ऐसे में प्रत्याशी को मायूस लौटना पड़ा था।
विज्ञापन
Lok Sabha Chunav 2024 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट बनने के बाद 2009 में पहली बार चुनाव हो रहे थे। लोगों में जबरदस्त उत्साह था। हर तरफ चुनावी माहौल था। वहीं, दूसरी ओर प्रत्याशी भी उत्साहित थे। नई लोकसभा सीट पर पहला एमपी बनने की होड़ उम्मीदवारों में साफ देखी जा सकती थी। वहीं, बहुजन संघर्ष पार्टी (बीएसपी) कांशीराम की प्रत्याशी पूनम सिंह को नामांकन के लिए शुभ मुहूर्त का इंतजार करना महंगा पड़ गया।

विज्ञापन

दरअसल, उस दौरान चुनाव आयोग के निर्देश के अनुसार, सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक ही फॉर्म जमा किए जा सकते थे। लेकिन पूनम सिंह अपने प्रस्तावकों के साथ पर्चा दाखिल करने शुभ मुहूर्त के अनुसार तीन बजकर पांच मिनट पर पहुंचीं। तब तक रिटर्निंग और सहायक रिटर्निंग अफसर दोनों ही कार्यालय से उठ चुके थे। 

ऐसे में पूनम तत्कालीन जिलाधिकारी दीपक अग्रवाल से मिलीं और नामांकन फार्म जमा करने की गुहार लगाने लगीं। लेकिन जिलाधिकारी ने यह कहते हुए लोकसभा प्रत्याशी का नामांकन फॉर्म जमा करने से इन्कार कर दिया कि आयोग के निर्देशानुसार 11 से तीन बजे तक ही जमा किए जा सकते हैं। अब समय पूरा हो चुका है।
विज्ञापन

वह आयोग के निर्देशों का उल्लंघन नहीं कर सकते हैं। उसके अगले दिन यानी मंगलवार को अंबेडकर जयंती होने की वजह से फॉर्म जमा नहीं हो सकते थे। ऐसे में उनको बुधवार को नामांकन फॉर्म जमा कराने की सलाह दी गई। जिलाधिकारी की यह बात सुनकर पूनम सिंह और उनके प्रस्तावकों को बिना नामांकन किए मायूस लौटना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें