चुनावी माहौल में भाजपा के पीएम कैंडिडेट नरेंद्र मोदी तो देशभर में जनसभाओं को संबोधित करने में व्यस्त हैं ही लेकिन उनके हमशक्ल सहारनपुर के अभिनंदन पाठक की व्यस्तता भी कम नहीं है।
वह लगातार विभिन्न लोकसभा क्षेत्रों में पहुंच रहे हैं और मोदी के लिए प्रचार में जुटे हैं। वह बनारस में 25 अप्रैल तक रुकेंगे। दोपहर बाद रायबरेली और अमेठी में प्रचार के लिए निकल जाएंगे। इसके बाद उन्हें वडोदरा भी जाना है।
अभिनंदन कहते हैं कि लोग जहां भी उन्हें देखते हैं, नरेंद्र मोदी ही समझ लेते हैं। कैंट स्टेशन पर तो मंगलवार की शाम गजब हो गया। वह प्रचार करने कैंट स्टेशन पहुंचे तो वहां मौजूद सैकड़ों लोगों को लगा कि मोदी ही आ गए। फिर क्या था भारी जनसमूह ने उन्हें घेर लिया। एक गरीब नौजवान तो उनके पैर पकड़ कर रोने लगा। भीड़ बेकाबू होती इससे पहले ही उन्हें वहां से हटना पड़ा।