फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिराथू में वीवीआईपी मूवमेंट के कारण अंधेरे में रहे हजारों लोग

Wed, 24 Oct 2018 04:02 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
सिराथू में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के पिता का तेरहवीं संस्कार में शामिल होने के लिए सोमवार को कई वीवीआईपी पहुंचे। जिसमें केन्द्रीय गृहमंत्री से लेकर तीन राज्यपाल सहित कई मंत्री और अफसर भी शामिल थे। इस वीवीआईपी मूवमेंट के कारण आसपास के लगभग 50 गांव के लोगों को रात अंधेरे में बितानी पड़ी।
विज्ञापन


हुआ यूं कि इन वीवीआईपी अतिथियों के लिए सिराथू के जीजीआईसी के पास हेलीपैड बनाया गया था। इस हेलीपैड के पास से ही फतेहपुर के दो विद्युत उपकेन्द्रों के तार गुजरे हुए हैं। जिसे सुरक्षा के हिसाब से रविवार को बंद कर दिया गया था।

सोमवार को कार्यक्रम खत्म होने के बाद भी यहां की विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। इस कारण 50 से ज्यादा गावों के लोगों को रात अंधेरे में बितानी पड़ी। कार्यक्रम में शामिल होने वाले वीवीआईपी शाम को चले गए लेकिन विद्युत विभाग के अधिकारियों ने आपूर्ति बहाल नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें